
एटा ! वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य अवैध शराब तथा शराब तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मलावन पुलिस द्वारा एक अभियुक्त मोहर सिंह पुत्र भीमसेन निवासी कस्बा तथा थाना मलावन को आज सोमवार को चैकिंग के दौरान 22 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना मलावन पर मु0अ0स0 60/25 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत करते हुए थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है|