ईद की नमाज को जिले भर में सुरक्षा व्यवस्था के मध्य सकुशल कराया गया सम्पन्न

( अधिकारियों द्वारा मस्जिदों में मौलवियों व नमाजियों से मिलकर दी गयी ईद की मुबारकबाद )

एटा ! आज सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में व समस्त क्षेत्राधिकारीगण के नेतृत्व में जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्ष एवं चौकी प्रभारियों द्वारा किए गए समुचित पुलिस प्रबंध के साथ ईद की नमाज सकुशल संपन्न हुई। शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार सिंह ,पुलिस अधीक्षक अपराध योगेंद्र सिंह ,अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्य प्रकाश ,एवं एसडीएम सदर जगमोहन गुप्ता ,सीओ सिटी अमित कुमार राय, कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ,कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह, कोतवाली देहात के इंस्पेक्टर क्राइम बेगराम सिंह कश्यप ,कोतवाली सकीट के प्रभारी निरीक्षक चमन गोस्वामी सहित जनपद के सभी थाना क्षेत्र में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा भ्रमणशील रहकर वहां के धर्मगुरूओं, मस्जिदों के ईमाम व मौलाना से मुलाकात कर वार्ता की गयी तथा शान्ति व सौहार्दपूर्ण तरीके से मिलजुलकर त्यौहार मनाने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जनपद में ईद की नमाज को सकुशल सम्पन्न कराया गया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks