
एटा,
बजरंगदल के पूर्व विभाग संयोजक/पंचायत विकास संस्थान उत्तर प्रदेश के सचिव देवेन्द्र कुमार लोधी एडवोकेट ने कहा कि योगी सरकार में मुसलमान सुरक्षित हैं। इसीलिए वो शांति से हर्षोल्लास के साथ ईद का त्यौहार मनाये। उन्होंने योगी सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर आगे बोलते हुए कहा कि योगी सरकार में सबका साथ सबका विकास पर बिना भेदभाव से काम किया जा रहा है। फ़िर चाहे वो प्रधानमंत्री आवास योजना हो या उज्ज्वला योजना, श्रमिकों की योजना हो या फिर उत्तर प्रदेश सरकार में चलाई जा रही अन्य योजनाएं, किसी में भेदभाव नहीं किया जा रहा है। पूरे प्रदेश में हिन्दू मुसलमान सुरक्षित है कोई भी दंगे नहीं हो रहे। पूर्व की सरकारों में हिंदू मुस्लिम दंगे होते थे। आज उत्तर प्रदेश में हिन्दू मुसलमान दंगे नहीं होते। देश की एकता और अखंडता के लिए हमे संविधान से नागरिकों को समान अधिकार मिले हैं। इसीलिए हम सभी को शांति प्रिय जीवन जीना चाहिए। हिंसा किसी भी बात का समाधान नहीं है। हमें मिलजुलकर रहना चाहिए। और अपने अपने त्यौहार हर्षोल्लास से मनाना चाहिए।