
बड़ी खबर
राशन न मिलने से नाराज ग्रामीणों ने राशन विक्रेता मुर्दाबाद के लगाए नारे
उंचेहरा-शासकीय उचित मूल्य की दुकान उपकेंद्र रगला में राशन न मिलने से नाराज ग्रामीणों ने दुकान के सामने खड़े होकर विरोध प्रदर्शन करते हुए राशन विक्रेता मुर्दाबाद के लगाए नारे वहीँ ग्रामीणों का आरोप है कि राशन विक्रेता के द्वारा दो माह से खाद्दान्न वितरित नही किया गया। महीने भर में एक या दो दिन दुकान खोलकर चंद अपने चहेतों को खाद्यान्न वितरित कर अपना पडला झाड़ लेता है। जिससे ग्रामीणों में जमकर आक्रोश व्याप्त है। सूत्रों की माने तो ग्रामीण जिला कलेक्टर से शिकायत करने का मन बना रहे हैं।