सुबह गर्लफ्रेंड संग से कोर्ट मैरिज, रात में फैमिली की पसंद की दुल्हन के साथ लिए फेरे

एक ही दिन में दो अलग-अलग लड़कियों से शादी… सुबह गर्लफ्रेंड संग से कोर्ट मैरिज, रात में फैमिली की पसंद की दुल्हन के साथ लिए फेरे

UP के गोरखपुर से एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। हरपुर बुदहट इलाके के एक युवक ने एक ही दिन में दो अलग-अलग लड़कियों से शादी कर ली। युवक ने सुबह अपनी प्रेमिका के साथ कोर्ट मैरिज की, और रात में अपने घर वालों की पसंद की दुल्हन से विवाह के सात फेरे ले लिए। गर्लफ्रेंड को जब इस धोखे का पता चला, तो वह युवक के घर पहुंची, लेकिन घर वालों ने उसे बाहर निकाल दिया। इसके बाद उसने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई।

पीड़िता का कहना है कि युवक से उसकी मुलाकात चार साल पहले हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और उन्होंने पहले मंदिर में शादी कर ली थी। इसके बाद दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। युवती ने दावा किया कि इस दौरान युवक ने दो बार उसका गर्भपात भी कराया।
जैसे ही युवक के घरवालों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी, तो युवती को शक हुआ। युवक ने उसे समझाया कि अगर वे कोर्ट मैरिज कर लेंगे, तो घरवाले मजबूरी में उनकी शादी को मंजूरी दे देंगे। प्रेमिका के अनुसा

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks