बोतल या किसी भी कंटेनर में मनी प्लांट लगाने का सबसे आसान तरीका

बोतल या किसी भी कंटेनर में मनी प्लांट लगाने का सबसे आसान तरीका जिससे आपका मनी प्लांट सालों साल अच्छी ग्रोथ करेगा और हरा भरा बना रहेगा।

सबसे पहले मनी प्लांट के किसी बड़े पौधे से आपको थोड़ी हार्ड वाली टहनी काटनी हैं। आप किसी कैंची या प्लांट कटर से मनी प्लांट की टहनी काट सकते हैं। आप बोतल के साइज के हिसाब से मनी प्लांट की टहनी चुने और टहनी थोड़ी लंबी रखें। टहनी काटते वक्त ध्यान रखें कि जॉइंट या गांठ से 1 इंच नीचे से काटें। ज्यादा नीचे तक काटेंगे तो टहनी गलकर खराब हो सकती हैं। अब जो हिस्सा पानी की बोतल के अंदर होगा उसकी सारी पत्तियों को हटा दें। मनी प्लांट की टहनी को बोतल की सतह से 1 इंच ऊपर ही रखें। बोतल को पूरा पानी से ना भरे ब्लकि एक चौथाई हिस्सा खाली रखें।

जब आप बोतल में मनी प्लांट लगाएं तो शुरुआत में 5 दिन के अंदर पानी बदले और जब हल्की रूट निकलने लगें तो 10-15 दिन के अंदर पानी बदल दें। मनी प्लांट को बहुत तेजी से ग्रो कराना हैं तो पानी में DAP खाद के 4-5 दाने डाल दें। वैसे पानी में लगे मनी प्लांट को किसी खाद की जरूरत नहीं होती हैं। ये ऐसे ही पानी में अच्छा ग्रो करता हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks