साहस,दृढ़ता और मज़बूत संकल्प का नाम है भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू। – विधायक चन्द्रदेव महतो


सिन्दरी , धनबाद । सिंदरी में भाकपा माले ने भगतसिंह, सुखदेव और राजगुरू के शहादत दिवस को संकल्प दिवस के रूप मे मनाया ।
सिन्दरी विधायक के नेतृत्व मे एक जलूस विरसा
मैदान,शहरपुरा ,रोहङावाध से होकर अमर क्लब परिसर पहुंच कर क्रान्तिकारी भगतसिंह को इन्कलावी श्रध्दा सुमन अर्पित कर लाल सलाम किये।
विधायक चन्द्रदेव महतो ने अपने संकल्प संदेश मे कहा कि कामरेड, क्रान्तिकारी भगत सिंह ने अपने अन्तिम संदेश मे लिखा है कि ” मेरा नाम भारतीय क्रान्ति का प्रतीक बन चुका है और क्रान्तिकारी दल के आदर्शो और कुरबानियो ने मुझे बहुत-बहुत ऊंचा उठा दिया, इतना ऊंचा की जीवित रहने की स्थिति मे इससे ऊंचा मै हरगिज नही हो सकता। सुखदेव ,राजगुरू और भगत सिंह की कुर्बानी को देश कभी नही भूलेगा। “
उपस्थित कार्यकर्ताओ ने भगतसिंह, सुखदेव और राजगुरू के क्रान्तिकारी आन्दोलन को याद करते हुए गगनभेदी नारो से वातावरण भगतसिंह, सुखदेव और राजगुरूमय हो गया। सभी ने एक स्वर मे नारा लगाये कि भगतसिंह सुखदेव, राजगुरू का यह पैगाम, जारी रहेगा संग्राम ,भगतसिंह, राजगुरू, सुखदेव की कुर्बानी को, याद रखेगा हिन्दुस्तान, इन्कलाब जिन्दाबाद, जिन्दाबाद जिन्दाबाद के नारे लगाए। संकल्प दिवस के अवसर पर उपस्थित लोगों में
सुरेश प्रसाद, राजीव मुखर्जी, विमल कुमार, कृष्णा महतो, छोटन चटर्जी डा हेडलाल टुडू, सहदेव सिंह, विरिची महतो, अमर सिंह, दशरथ ठाकुर विक्की पंडित, मधु दास, जितु सिंह, मदन प्रसाद, सुरेश सिंह, जितेन्द्र शर्मा, अदित्या कुमार , अनिल सिंह संजय राय सुभाष हसदा पूरन सिंह प्रकाश महतो प्रदीप महतो बुला राय गोपाल महतो राकेश महतो प्रेम बहादुर मिथुन मंडल संजय मलिक गुरुपद राजेश मुखर्जी मलिक काशीनाथ राजवाड़ शुभम अनिल चौधरी निहाल आदि लोग मौजूद थे

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks