
यूपी(कानपुर) : भाजपा जिलाअध्यक्ष का टूटा पैर तो अस्पताल को ही बना लिया ऑफिस, पार्टी का बैनर लगाकर हुई मीटिंग
कानपुर उत्तर जिले का जिलाध्यक्ष बनने के एक दिन बाद ही उनकी पैर की हड्डी टूट गई, जिलाध्यक्ष ने अस्पताल में ही पहली बैठक बुलाने का निर्णय लिया. पेशेंट केयर वार्ड में भाजपा का बैनर लगाकर बैठक आयोजित की गई. जिलाध्यक्ष ने बेड पर लेटे हुए ही बैठक की अध्यक्षता की. जबकि अन्य पदाधिकारी अगल-बगल कुर्सियों बैठ गए. महिला पदाधिकारियों को तीमारदारों की बेंच पर बैठाया गया.