!!.पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का भाजपा ने बिगाड़ा खेल चक्रव्यूह में फंसे: ठगे से रह गये प्रभु जी, 10 नहीं सिर्फ 2 मंत्री.!!*
*पंकज पाराशर छतरपुर*
भोपाल l पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सर्मथको के रूप में कांग्रेस सरकार में मंत्रीमंडल और बिधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र देकर सिंधिया के साथ भाजपा की प्राथमिक सदस्यता लेने वालों में पूर्व स्कूली शिक्षा मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी का भी नाम प्रमुखता से लिया जाता रहा है l उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी महामारी से निपटने एवं अपने मंत्रीमंडल के गठन के समय प्रदेश हित में डॉ. प्रभुराम चौधरी को मंत्री मंडल में शामिल कर संभवतः स्वास्थ्य विभाग की कमान उन्हें दे सकते हैं l भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के कोटे से परंतु प्रभुराम के स्थान पर तुलसीराम और गोविंद सिंह राजपूत को मंत्री पद सौंपा गया सिंधिया की इच्छा अनुसार। पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का भाजपा ने खेल बिगाड़ दिया है l उनके 10 नहीं सिर्फ 2 मंत्री बने हैं l
ऐसी स्थिति में जब राज्य में एक बिशेषज्ञ स्वास्थ्य मंत्री की जरूरत है लेकिन मुख्यमंत्री ने राज्य हित के बजाय अपनी पार्टी के समीकरणों के संतुलन को प्रमुखता देते हुए प्रभुराम को किनारे बैठा रखा है जिसके कारण कहा जा सकता है कि ठगे जा चुके हैं प्रभुराम जी ।