अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महिला मोर्चा का हुआ होली मिलन समारोह

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महिला मोर्चा का हुआ होली मिलन समारोह
-महिला पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर दीं त्योहार की शुभकामनाएं
कासगंज। शहर के नदरई गेट स्थित बीएस डायनामिक स्कूल में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महिला मोर्चा का होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान सभी महिला पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। समारोह के बाद पदाधिकारियों ने बैठक की और संगठन की मजबूती पर चर्चा की।
कार्यक्रम के शुभारंभ पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष साधना जौहरी ने महिलाओं का परिचय कराते हुए पटका पहनाकर अभिनंदन किया। इसके बाद सभी महिलाओं ने अबीर गुलाल लगाकर, गले लगाकर एक-दूसरे को त्योहार की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सभी महिलाओं ने होली के गीत सुनाए और खूब झूमीं। जिलाध्यक्ष साधना जौहरी ने संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महिला मोर्चा के प्रदेश नेतृत्व से जो भी कार्यक्रम निर्धारित किए जाएंगे, उन्हें बेहतर तरीके से आयोजित कर सफल बनाने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान जिला महामंत्री किरण सक्सेना ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान जिलाध्यक्ष साधना जौहरी, किरण सक्सेना, रश्मि सक्सेना, भगवान कुमारी सक्सेना, सरिता कुलश्रेष्ठ , बीना रायजादा, सुमन सक्सेना, चंदन देवी, ज्योत्स्ना सक्सेना, अरुणा जौहरी, मीनाक्षी सक्सेना, ज्योति कुदेशिया, माधवी सक्सेना, पूजा सक्सेना, नीता जौहरी, नीतू सक्सेना,
अंजलि सक्सेना, बिन्दु सक्सेना, आशी सक्सेना, नैना सक्सेना, कनक सक्सेना, समेत अन्य महिला पदाधिकारी मौजूद रहीं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks