
रायबरेली: जिले में तैनात एक इंस्पेक्टर और एक दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि दोनों अधिकारियों ने प्लाट पर चल रहे निर्माण कार्य को रोककर 50 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी।
मामला उन्नाव जिले के माखी थाने का है, जहां इन अधिकारियों की पूर्व में तैनाती थी। आरोप है कि जब इंस्पेक्टर पवन सोनकर और दरोगा स्वदेश कुमार दो अन्य दरोगाओं और पांच सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने निर्माण कार्य रुकवा दिया और इसे दोबारा शुरू करने के एवज में रिश्वत की मांग की।
इस संबंध में कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों में डलमऊ थाना इंचार्ज इंस्पेक्टर पवन सोनकर और सलोन थाने की सूची चौकी प्रभारी स्वदेश कुमार का नाम शामिल है।
इस मामले को लेकर पुलिस विभाग में हलचल मची हुई है, और आगे की कार्रवाई की जा रही है।