
एटा-थाना अवागढ पुलिस को मिली सफलता,थाना अवागढ पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को सट्टे की खाईवाड़ी करते हुए 350 रुपए व सट्टा पर्ची सहित किया गया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्याम नारायण सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजकुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में अवैध जुआ व सट्टे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अवागढ़ पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को 350 रुपए व सट्टा पर्ची सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना अवागढ़ पर मु0अ0स0 63/2025 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-
- राजकुमार पुत्र मेवाराम नि0 मो0भिस्तीयान कस्वा व थाना अवागढ एटा बरामदगी
- 350 रूपये व सट्टा पर्ची।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
- उ0नि0 श्री महेन्द्र प्रताप सिह
- है0का0 220 कौशल कुमार
- है0का0 424 नूरउद्दीन