बजरंग दल युवाओं मे लगी नशे की लत के खिलाफ नशा मुक्ति संकल्प अभियान चलायेगा

बजरंग दल युवाओं मे लगी नशे की लत के खिलाफ नशा मुक्ति संकल्प अभियान चलायेगा इसलिए इस महायज्ञ मे संपूर्ण समाज को आगे आकर अपनी-अपनी आहुति देनी चाहिए-अरविन्द चौहान

एटा 23मार्च।गौ रक्षा विभाग विश्व हिन्दू परिषद ब्रज प्रान्त के प्रान्त अध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने बताया कि 12 अप्रैल 2025 को हनुमान जन्मोत्सव पर पूरे ब्रज प्रान्त में 11लाख हनुमान चालीसा पाठ के साथ-साथ नशा मुक्ति संकल्प अभियान चलाया जायेगा।इस अभियान में संपूर्ण समाज को जुड कर इस महायज्ञ मे अपनी आहुति देनी चाहिए।
श्री चौहान ने कहाँ कि आज युवाओं में बढते हुए नशे के कारण आज जो परिवार एवं राष्ट्र को नुकसान हो रहा है,वह चितंनीय है।नशा देश की पीढ़ी को दलदल की तरफ ले जा रहा है यदि युवाओं को नशा करने से ना रोका गया तो देश का भविष्य बचा पाना बहुत मुश्किल हो जाएगा ऐसा होने से देश विरोधी शक्तिया नुकसान पहुंचाने मे कोई कसर नहीं छोडेगी।हमें मिलकर नशे के खिलाफ जंग लड़नी होगी।नशा समाज के लिए बहुत घातक है, नशे के खिलाफ युवा पीढ़ी को जागरूक होना होगा।तभी जाकर हम अपने जिले,प्रदेश व देश को नशे जैसी बुराई से मुक्त कर बेहतर समाज का निमार्ण कर पायेंगे।नशे के विरुद्ध युवाओं को जाग्रत करने हेतु इस महायज्ञ से सभी को जुडना होगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks