चाचा ने नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म की वारदात को द‍िया अंजाम, आरोपी गिरफ्तार

—- होली पर दिल्ली से किशोरी आईं थी गांव।

कलान शाहजहांपुर। कलान पुलिस ने नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म के आरोपी चाचा अर्जुन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी अर्जुन ने होली के दिन नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने शुक्रवार को दोपहर कस्बा कलान के आंधीदेही तिराहे से गिरफ्तार कर किया। बीते दिनों पहले पीड़िता की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। दी हुई तहरीर में बताया था की वह अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहती हैं। और काम करती हैं। होली पर वह अपने गांव आई थीं। जगह की कमी के कारण उनकी 12 वर्षीय बेटी को देवर अर्जुन के साथ एक ही कमरे में सोना पड़ा।
14 मार्च की रात आरोपी ने नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। उसने बच्ची को जान से मारने की धमकी भी दी। डर की वजह से पीड़िता ने किसी को नहीं बताया। बीते 15 मार्च को जब मां दिल्ली पहुंची। तब बेटी की उदासी देखकर पूछने पर उसने पूरी घटना बतायी। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मुकदमा में मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रभाष चंद,उप निरीक्षक अनवार अहमद,उप निरीक्षक रामकुमार शर्मा,कांस्टेबल वसु आर्य आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks