
कासगंज।फास्ट रिलीफ चैरिटेबल टीम के प्रदेश कोर टीम सदस्य सौरभ विहान के निर्देशन में जिला ईकाई का गठन किया गया। जिसमें सपना गौतम को जिलाध्यक्ष,नैन्सी गुप्ता जिला प्रवक्ता,लक्ष्मी स्वरूप प्रधान को जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष,नेम पाल सिंह को जिला उपाध्यक्ष एवं देवेंद्र बघेल को जिला महामंत्री बनाया गया।
फास्ट रिलीफ चैरिटेबल टीम सर्वजन का, सर्वजन के लिए,सर्वजन के द्वारा बनाया गया स्वयं सहायता समूह है। जिसमें फास्ट रिलीफ चैरिटेबल टीम से जुड़े हुए वैधानिक सदस्य के असामयिक मृत्यु होने पर उनके परिवार को पारदर्शी तरीके से 50 लाख रुपए तक आर्थिक सहायता कराई जायेगी। FRCT से जुड़े हुए सभी सदस्य इस तरह का आर्थिक मदद सीधे दिवंगत सदस्य के नॉमिनी के खाते में धनराशि भेजकर करेंगे संस्था गंभीर रूप से बीमार वैधानिक सदस्य के इलाज हेतु भी 10 लाख रुपए तक आर्थिक मदद कराएगा।
इस संस्था से उत्तर प्रदेश का निवासी या उत्तर प्रदेश में कार्यरत 18 वर्ष से लेकर 55 वर्ष आयु तक के सभी सदस्य जुड़ सकते है। जिसमें केंद्रीय विद्यालय के शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी, तकनीकी शिक्षा के शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी, उच्च शिक्षा के शिक्षणेत्तर कर्मचारी, अन्य समस्त सरकारी विभागों जैसे रेलवे, पंचायत, कलेक्ट्रेट, राजस्व, बाल विकास परियोजना, स्वास्थ्य, बैंक, पुलिस, होमगार्ड, जल निगम, परिवहन, विद्युत, डाक, सिंचाई इत्यादि के सरकारी कर्मचारी/अधिकारी या संविदा कर्मचारी/अधिकारी सदस्य बन सकते हैं।
किसी भी विद्यालय/कॉलेज/मदरसा/मीडिया/हॉस्पिटल/कंपनी/दुकान इत्यादि में प्राइवेट जॉब करने वाले समस्त कर्मचारी, शिक्षक,क्लर्क,चपरासी, प्रधानाचार्य,प्राचार्य,नर्स, कंपाउंडर,डॉक्टर,इंजीनियर, मीडियाकर्मी, मुंशी, एडवोकेट या कोई अन्य कर्मचारी, अधिकारी सदस्य मौजूद रहे !