
खून का रिश्ता एक बार फिर हुआ कलंकित
पीड़ित किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज
कलान शाहजहांपुर
खून का रिश्ता एक बार फिर कलंकित हुआ है।जहां एक कलियुगी चाचा ने अपनी सगी भतीजी से बलात्कार किया।
थाना कलान क्षेत्र की एक महिला ने थाने पर दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि अपने पति और बच्चों के साथ दिल्ली में रहकर काम करती है।होली पर वह अपने गांव आई थी।रात को लेटने के लिए जगह कम पड़ गयी तो उसने अपने बच्चे व देवर अर्जुन एक कमरे में एक ही बेड पर लेट गए।दूसरे कमरे में वह और उसकी सास लेटी थी। रात में उसकी 12 वर्षीय पुत्री के साथ देवर ने अश्लील हरकतें की उक्त देवर ने पुत्री का मुंह बंद करके जबरन बलात्कार किया।उसकी पुत्री को देवर अर्जुन ने धमकी भी दी किसी को बताया तो जान से मार दूंगा। उसकी पुत्री सहम गई डर की वजह से उसने कुछ नहीं बताया। 15 मार्च को वह दिल्ली चली गई तो उदास पुत्री से उसने पूछा तो पुत्री ने बताया कि 14 मार्च की रात चाचा अर्जुन ने जबरन बलात्कार किया।पीड़िता किशोरी की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पाॉक्सो एक्ट समेत सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया है।
उधर जब इस संबंध में कलान के प्रभारी निरीक्षक प्रभाष चंद ने बताया कि पीड़िता की मां की तरफ से प्रार्थना पत्र मिला था।प्रार्थना पत्र के आधार पर पाॅक्सो एक्ट समेत सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।