“ऑपरेशन मुस्कान” के तहत 14 वर्षीय 01 गुमशुदा बालिका को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द किया

प्रयागराज, पुलिस आयुक्त व अपर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज के निर्देशन में चलाये जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” के अन्तर्गत पुलिस उपायुक्त नगर व सहायक पुलिस आयुक्त अतरसुइया के पर्यवेक्षण में थाना मुठ्ठीगंज पुलिस द्वारा मंगलवार को “आईसीसीसी व ऑपरेशन त्रिनेत्र” के अन्तर्गत लगवाये गये सीसीटीवी कैमरों की सहायता से 14 वर्षीय 01 गुमशुदा बालिका को कल्याणी देवी मन्दिर के पास से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया। गुमशुदा बालिका से मिलकर परिजनों के चेहरे खुशी से खिल उठे तथा उनके द्वारा कमिश्नरेट प्रयागराज पुलिस के सार्थक प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।
उल्लेखनीय है कि आवेदिका श्रीमती ललिता गौतम पत्नी स्व0 बहादुर गौतम निवासी चमरौटी गली के पास थाना मुठ्ठीगंज जनपद प्रयागराज द्वारा मंगलवार को थाना मुठ्ठीगंज पुलिस को सूचना दी गयी, कि उनकी 14 वर्षीय बालिका घर से बिना बताये कहीं चली गयी है, काफी खोज-बीन किया गया नहीं मिल रही है। उक्त सूचना पर थाना मुठ्ठीगंज पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये गुमशुदा की बरामदगी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया था।
राम आसरे

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks