01 अभियुक्त को अवैध तमंचा सहित किया गया गिरफ्तार

एटा – थाना जलेसर पुलिस को मिली सफलता,थाना जलेसर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर तमंचे की वायरल वीडियो के सम्बन्ध में प्रकाश में आये 01 अभियुक्त को अवैध तमंचा सहित किया गया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्याम नारायण सिह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजकुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी जलेसर श्री नितीश गर्ग के कुशल नेतृत्व में अवैध शस्त्र बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जलेसर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर तमंचे की वीडियो वायरल के सम्बन्ध में प्रकाश में आये एक अभियुक्त सत्य प्रकाश पुत्र श्री रामेश्वर सिंह निवासी ग्राम बैरनी थाना जलेसर जनपद एटा को आज दिनांक 16.03.2024 को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध मुअसं0 100/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता

  1. सत्य प्रकाश पुत्र श्री रामेश्वर सिंह निवासी ग्राम बैरनी थाना जलेसर जनपद एटा उम्र करीब 30 वर्ष।

बरामदगी

  1. एक अवैध तमंचा 315 बोर।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –

  1. उप निरीक्षक विपिन भाटी
  2. कांस्टेबल मनोज कुमार
  3. कांस्टेबल शीशपाल
  4. हेड कांस्टेबल रामवीर सिंह।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks