रंगों संग बारिश के आसार , बरेली समेत आसपास के जिलों में बदलेगा मौसम

बरेली। होली पर मौसम का प्रभाव भी देखने को मिल सकता है। बादल छाएंगे और बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने 13 व 14 मार्च को मौसम में बदलाव का अनुमान जताया है। यही नहीं इससे ठंडक भी दोबारा लौट सकती है।

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार ने बताया कि इस समय पूर्व उत्तर दिशा की ओर से हवाएं चल रही हैं। इस वजह से दिन के तापमान में वृद्धि हो रही है, लेकिन आने वाले दिनों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में तापमान में फिर से गिरावट हो सकती है। वैसे मौसम में ये बदलाव नया नहीं है। बरेली समेत आसपास के जिलों में लगातार मौसम बदल रहा है।
फरवरी के अंत में बारिश के बाद ठंड लौटी थी। उसके बाद से दिन में तेज धूप तो रात में सर्द हवाएं चल रही हैं। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 30.6 व न्यूनतम तापमान 13.5 दर्ज किया गया। मार्च माह में पहली बार रविवार को तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया है। लोगों को लग रहा था कि अब ये गर्मी बढ़ेगी और होली में मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन एक बार बारिश के आसार से आम लोगों का आकलन गड़बड़ा सकता है।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× अब ई पेपर यहाँ भी उपलब्ध है
अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks