अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस:: भाजपा जिला कार्यालय पर हुआ सम्मान समारोह


-प्रदेश मंत्री पूनम बजाज ने महिला सशक्तिकरण को लेकर व्यक्त किए विचार
कासगंज। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सम्मेलन एवं महिला सम्मान समारोह भाजपा जिला कार्यालय पर हुआ। कार्यक्रम के शुभारंभ की औपचारिकताएं अतिथियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पूरी कीं। इसके बाद अतिथियों ने महिला सशक्तिकरण को लेकर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री पूनम बजाज, कार्यक्रम अध्यक्ष भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, विशिष्ट अतिथि महिला आयोग की सदस्य रेनू गोड़ रहीं। इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेहतर कार्य किया है। भाजपा ने सदैव महिलाओं को सम्मान दिया है। जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड ने भी संबोधित किया। इस दौरान शिक्षा, चिकित्सा, व्यापार, वकालत, आर्किटेक्ट, सामाजिक क्षेत्र की 10 महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डा. सांत्वना पाराशर, साहित्यकार कवि डा. समीक्षा जादौन, सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत, अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, पिछड़ा आयोग के सदस्य महेंद्र सिंह राणा, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र साहू, जिला उपाध्यक्ष सीमा शाक्य ने भी संबोधित किया। इस दौरान कार्यक्रम संचालक महिला मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी सोलंकी, डा. शशि लता चौहान, डा. ऋचा राजपूत, ममता, प्रीति यादव, नीलम सोलंकी, मंजू भारद्वाज, ममता चौहान, नीरू चौहान, रेनू दुबे, रेनू गुप्ता, विमलेश, भूदेवी, वीरवती, कुसुम, काजल वर्मा, इंदु, ओम चौहान, मोहिनी, निशा, रेनू कुमारी, ऊषा, प्रवीण, सरोज कुमारी, प्रियंका गोयल, राजकुमारी, रूपवती, शालिनी, सुमन, रिया गोयल, समता वर्मा, अमृता राजपूत, राजवीर सिंह भल्ला, संजय सोलंकी, कृष्णकांत वशिष्ठ, अनिरुद्ध प्रताप चौहान, रविंद्र ब्रह्मचारी, खूब सिंह लोधी, रणजीत सिंह, चित्र सिंह सोलंकी, हरिवन सिंह शाक्य, गोविंद चतुर्वेदी, मनोज चौहान, महिपाल शाक्य, दीपक ठाकुर, हरपाल सिंह शाक्य मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks