अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो शातिर अंतर्जनपदीय अभियुक्त शस्त्र फैक्ट्री का संचालन करते हुए गिरफ्तार,

एटा- थाना निधौली कला पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो शातिर अंतर्जनपदीय अभियुक्त शस्त्र फैक्ट्री का संचालन करते हुए गिरफ्तार, 09 (बने-अधबने) अवैध शस्त्र, 06 नाल, कारतूस तथा भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजकुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी जलेसर श्री नीतिश गर्ग के कुशल नेतृत्व में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य अवैध शस्त्र बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना निधौली कला पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र फैक्ट्री का संचालन करते हुए दो शातिर अंतर्जनपदीय अभियुक्तों को भारी मात्रा में अवैध असलहा कारतूस तथा शस्त्र बनाने के उपकरणों सहित गिरफ्तार किया गया है।

घटना तथा गिरफ्तारी का विवरण –
दिनांक 07.03.2025 को थाना निधौली कलां पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर दो शातिर अंतर्जनपदीय अवैध असलहा तस्करों को 09 अवैध तमंचा (बने-अधबने), 06 नाल 02 जिंदा कारतूस तथा भारी मात्रा में अवैध शस्त्र बनाने के उपकरणों के साथ खारजा नहर पुल से थोड़ी दूर सुनसान झाड़ियों में से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के विरूद्ध थाना निधौलीकलाॅ पर मुअसं- 42/2025 धारा 3/5/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

महत्वपूर्ण तथ्य –
1- अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी हैं। जो पूर्व में अन्य जनपदों से भी अवैध शस्त्र के मामलों में जेल जा चुके हैं।
2- अभियुक्तगण पुराने तथा खराब तमंचे सही करने का कार्य भी करते हैं
3- अभियुक्तगण हाथरस के सहपऊ, सिकन्द्राराऊ तथा निधौली कला एटा आदि में तमंचे बनाकर बेचने का कार्य करते हैं और तमंचे बेचकर ही अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं तथा शौक मौज पूरे करते हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता –
1- राजेश पुत्र नत्थू सिंह
2-‌ शिशुपाल पुत्र नेकसे निवासीगण सभापुर थाना निधौली कंला जनपद एटा

बरामदगी –
1- 2 तमन्चा 315 बोर चालू हालत में,
2- 01 तमन्चा 315 बोर बिना चालू हालत
3- 6 तमन्चा अधबने,
4- 06 नाल अध बनी,
5- 01 जिन्दा 315 बोर,
6- 01 कारतूस 12 बोर जिन्दा
7- भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के अन्य उपकरण।

अभियुक्त राजेश पुत्र नत्थू सिंह का आपराधिक इतिहास
1- मु0अ0सं0- 272/23 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट थाना सहपऊ जनपद हाथरस।
2- मु0अ0सं0- 363/17 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना सिकंदराराउ जनपद हाथरस।
3- मु0अ0सं0- 366/17 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट थाना सिकंदराराउ जनपद हाथरस।
4- मु0अ0सं0- 54/12 धारा 110 जी थाना निधौली कलां जनपद एटा।
5- मु0अ0सं0- 57/2006 धारा 5/25 थाना निधौली कलां जनपद एटा।
6- मु0अ0सं0- 451/2009 धारा 5/25 थाना निधौली कलां जनपद एटा।
7- मु0अ0सं0- 42/2025 धारा 3/5/25 थाना निधौली कलां जनपद एटा।

अभियुक्त शिशुपाल पुत्र नेकसे का आपराधिक इतिहास
1- मु0अ0सं0- 197/2009 धारा 60 थाना निधौली कलां जनपद एटा।
2- मु0अ0सं0- 42/2025 धारा 3/5/25 थाना निधौली कलां जनपद एटा।
3.मु0अ0सं0- 208/2022 धारा 3/5/12/25 थाना निधौली कलां जनपद एटा।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –
1– थानाध्यक्ष श्री संजय राघव
2- उ0नि0 श्री जगदीश सिंह
3- उ0नि0 श्री सुरेन्द्र सिंह
4- है0का0 रवेन्द्र सिंह
5- है0का0 पुष्पेन्द्र सिंह
6- का0 रतनेश कुमार
7- का0 दिनेश कुमार
8- का0 शिवप्रताप सिंह
9- का0 राजकुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks