साईं बाबा की17 वें स्थापना दिवस समारोह काफी धूम धाम से मनाया गया समारोह

सिंदरी के साईं मंदिर में साईं बाबा की17 वें स्थापना दिवस समारोह काफी धूम धाम से मनाया गया समारोह में धनबाद के एस एस पी एवं सांसद हुए उपस्थित।

सिंदरी-धनबाद ओम श्री साई संस्थान में साई बाबा के 17वें

स्थापना दिवस का आयोजन धूमधाम से किया गया। साईं संस्थान के संस्थापक सह संगरक्षक रविन्द्र कुमार सिंह के बुलावे पर धनबाद जिला के कप्तान एसएसपी हृदीप पी. जनार्दन अपने दलबल के साथ पहुँचे। श्री जनार्दन को साईं मंदिर के गेट पर पुष्पगुछ दे कर शहर के सम्मानित लोगों ने स्वागत किया, उसके बाद मंदिर में पूजा कराकर, उन्हें भोग प्रसाद दिया गया। उसके बाद बाबा साईं नाथ की पालकी शहर भ्रमण के निकाली गई, जिसमें सैकड़ों लोगों ने अपनी सहभागिता दी। भक्त गणों में महिला पुरुष बच्चे शामिल थे सभी अपने हाथो में झंडा लिए साईं बाबा के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।

मंदिर परिसर में सुबह से भक्तों की अपार भीड़ देखी गई।

भक्तों में जेएमएम के जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह ने एसएसपी एच पी जनार्दन को पुष्पगुक्ष एवं मंदिर कमिटी की ओर से अंगवस्त्र दे कर सम्मानित किया गया। वही पूर्व पार्षद सह भाजपा नेता दिनेश सिंह, विदेशी सिंह, जन अधिकार मंच के अध्यक्ष रंजीत कुमार, राजू पाण्डेय, ब्रजेश सिंह, चंद्रशेखर झा, पवन शर्मा, रंजीत सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

साईं मंदिर में पहुँचे धनबाद सांसद ढूलु महतो :

साईं मंदिर के संगरक्षक श्री सिंह के विशेष बुलावे पर सांसद ढूलु महतो अपने टीम के साथ पहुँचे एवं साईं बाबा के चरण में शिश रख कर पुरे जिला के लिए स्वास्थ, समृद्धि एवं सुख की कामना की। मंदिर कमिटी की ओर से सांसद श्री महतो को भी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया एवं भोग प्रसाद ग्रहण कराया गया।

ढूलु महतो के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं में ग्रामीण जिला अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, सिंदरी नगर अध्यक्ष अरविंद पाठक, शैलेश सिंह, इंद्र मोहन सिंह, रासबिहारी पाठक, शशि सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks