अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस , वित्तीय समझदारी समृद्ध नारी


जलेसर ( एटा ) विकासखंड जलेसर में राम जन कल्याण शिक्षण समिति एवं आरोह फाउंडेशन के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया , इस कार्यक्रम में जलेसर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती गौरी वर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर नारी शक्ति को सशक्त बनने के लिए जागरूक किया ! उन्होंने कहा आजकल की महिलाएं पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही है। जिला विकास प्रबंधन नाबार्ड से पवन कुमार ने महिलाओं को रोजगार और लघु उद्योग के लिए जागरूक किया साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना की भी जानकारी दी। आरोह फाउंडेशन से सहायक वित्तीय सलाहकार अभिषेक उपाध्याय महिलाओं को साइबर फ्रॉड से कैसे बचा जाए साथ ही वित्तीय शिक्षा प्रदान की ! कार्यक्रम में श्री राम जनज् कल्याण शिक्षण समिति के मनोज कुमार ने महिलाओं को हस्त करेगा के लिए जागरूक किया साथ ही उनके संगठन के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी , आरोह फाउंडेशन के नागेंद्र सिंह ,केनरा बैंक एफएलसी उपेंद्र शर्मा, ग्रामीण बैंक ऑफ़ आर्यावर्त के प्रबंधक,बैंकों ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक ,बैंक सखी तान्या यादव आदि उपस्थित रही। कार्यक्रम का सफल संचालन अभिषेक उपाध्याय ने किया !

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks