ट्रेनिंग के बाद पहली पोस्टिंग में आये दरोगा साहब हुए कैच…

बिहार

मुजफ्फरपुर के सरैया थाना में तैनात दरोगा रौशन कुमार सिंह ने बसंतपुर निवासी अवधेश कुमार से उसका काम करने के लिए 75000 रु की रिश्वत मांगी।
अवधेश कुमार ने पटना निगरानी अन्वेषण ब्यूरो टीम को शिकायत कर दिया, शिकायत का संज्ञान लेकर ब्यूरो नीम ने जाल बिछाया।
अनुसंधानकर्ता और पुलिस उपाधीक्षक सत्येंद्र राम द्वारा छापेमारी के लिए एक टीम का गठन किया और छापेमारी में दरोगा जी रंगे हाथों गिरफ्तार किए गए।
रिश्वतखोरी का यह मामला बीते फरवरी माह का है, 2025 में ब्यूरो टीम द्वारा यह छठवीं कार्यवाही है, इसी क्रम में रूपसपुर थाना में तैनात दरोगा रणजीत कुमार सिंह को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया था।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks