गिरिडीह जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स की आम सभा का आयोजन किया गया

गिरिडीह:- गिरिडीह जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स की आम सभा का आज आयोजन श्री श्याम भवन में किया गया।
आमसभा में पिछले वर्षों का आय व्यय का लेखा-जोखा तत्कालीन कोषाध्यक्ष ध्रुव संथालिया द्वारा दिया गया,।
महासचिव प्रमोद कुमार द्वारा पिछले तीन वर्षों में चेंबर द्वारा किए गए कार्यों और पत्राचार का ब्यौरा सदस्यों को दिया गया।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल द्वारा गिरिडीह में रेल सेवा के लिए किए गए प्रयासों का विस्तार से वर्णन किया गया।
इसके बाद एचडीएफसी बैंक द्वारा सदस्यों को बैंक द्वारा नए एवं पुराने उद्यमी व्यवसाय के लिए लागू की गई नई-नई योजनाओं की और आसान तरीके वित्तीय सहायता लेकर अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए जो जारी की गई है, उनके विस्तार से जानकारी दी गई।
इसके बाद कार्यक्रम में रांची से आए फेडरेशन आफ झारखंड चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्रीज के आईटी विशेषज्ञ मनोज कुमार मिश्रा द्वारा साइबर क्राइम के नए-नए तरीकों और उनसे बचने के उपायों पर विस्तृत ढंग से स्क्रीन पर प्रजेंटेशन दिया गया।
इसके बाद फेडरेशन आफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों के साथ गिरिडीह जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी की बैठक संपन्न हुई जिसमें फेडरेशन और चैंबर दोनों को और सशक्त बनाने पर जो दिया गया और इसके लिए सभी ने अपने-अपने सुझाव दिए।
आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपयुक्त गिरिडीह, प्रमंडलीय वन पदाधिकारी और अनुमंडल दंडाधिकारी गिरिडीह रहे।
कार्यक्रम में रांची से आए फेडरेशन के अध्यक्ष परेश गट्टानी महासचिव आदित्य मल्होत्रा उपाध्यक्ष विकास विजयवर्गीय संजय अखोरी साहित्य पवन के साथ अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता गिरिडीह जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष निर्मल झुनझुनवाला ने की और मंच संचालन सुनील मोदी एवं निर्मल सलाम पुरिया ने किया।
कार्यक्रम में अशोक जैन श्याम सुंदर सिंघानिया विकास खेतान दिनेश खेतान अमरजीत सिंह सलूजा निर्मल विश्वकर्मा सुनील खंडेलवाल मोहम्मद तारिक लखन लाल राम गुप्ता परमजीत सिंह नरेंद्र सिंह सहित लगभग डेढ़ सौ सदस्य उपस्थित रहे।
अंत में सभी सदस्यों ने और अतिथियों ने एचडीएफसी बैंक द्वारा प्रायोजित स्वरुचि भोज का आनंद लिया और सभा समाप्त की गई।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks