
#Badaun…
थाने में छुट्टी को लेकर हुआ विवाद
सिपाही ने AK-47 से दारोगा पर किया फायर
बाद में खुद को भी मार ली गोली
दोनों हुए गंभीर घायल
बदायूं जिले में उझानी कोतवाली में दिन दहाड़े गोली चलने से हड़कंप मच गया। 10 की जगह की जगह तीन दिन की छुट्टी मिलने से नाराज सिपाही ने एके-47 से पहले एसएसआई पर फायर कर दिया। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। कोतवाली में अचानक हुए इस घटनाक्रम में स्टाफ को जहां जगह मिली वह वहीं जान बचाने को छिप गए। गोली लगने के बाद एसएसआई और सिपाही को तुरंत जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्रारंभिक उपचार के बाद से दोनों को बरेली के मिशन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना पर tuजिलाधिकारी सहित पुलिस अफसर जिला अस्पताल पहुंचे।
बताया जाता है कि उझानी कोतवाली में पदस्थ सिपाही ललित घर जाने को 10 दिन का अवकाश मांग रहा था। उसे तीन दिन का अवकाश दिया गया। इसी बात को लेकर वह नाराज था। शुक्रवार सुबह वह कोतवाली पहुंचा जहां प्रभारी कोतवाल एसएसआई रामौतार से अवकाश को लेकर कहासुनी हो गई। इसी बीच सिपाही ने कंधे पर टंगी एके-47 को उताकर एसएसआई पर फायर कर दिया। उसके बाद सिपाही ने खुद को भी गोली मार ली। एसएसआई को दोनों पैरों में गोली लगी जबकि सिपाही के कंधे पर लगी।