
लखीमपुर खीरी। खीरी जनपद की कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला हिदायतनगर में बीती 3 मार्च को पत्रकार माशूक अली के बेटे इमरान अली पर हुए प्राणघातक हमले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने में खेल कर दिया। जिसके चलते आक्रोशित पत्रकारों ने राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद फाउंडेशन के बैनर तले एकत्रित हो कर खीरी डीएम व पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन सौंपा। इस मामले में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल व एसपी संकल्प शर्मा ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
जानकारी के मुताबिक खीरी जनपद की कोतवाली सदर क्षेत्र के हिदायतनगर निवासी पत्रकार माशूक अली के बेटे इमरान अली पर बीती तीन मार्च को मोहल्ले के ही दबंगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया था। इस हमले में इमरान के सिर में काफी चोटें आई थी और लगभग 12 टांके लगे हुए हैं। इस मामले में कोतवाली सदर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की जगह दबंगो के खिलाफ महज 151 में चालान भेजकर अपना पल्ला झाड़ लिया था। अब दबंगों ने फिर से दोबारा धमकी देते हुए कहा कि पहले तो बच गए थे अब तुमको हम जान से मार देंगे जिससे पीड़ित पत्रकार व उसके परिवार वाले काफी डरे व सहमें हुए हैं। इसी मामले को लेकर लखीमपुर मुख्यालय पर राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने उपस्थित होकर खीरी डीएम व एसपी को ज्ञापन दिया। डीएम ने पीड़ित पत्रकार व राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद फाउंडेशन की टीम को आश्वासन देते हुए कहा कि दबंगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष अब्दुल कवी, जिला महासचिव राकेश कुमार मौर्य, सह महासचिव अमित मौर्य, संरक्षक आमिर ऱजा पम्मी, उपाध्यक्ष सलीम खां, मुनेंद्र पाल वर्मा, विशाल भारद्वाज, मनोज मिश्रा सचिव, मुजीबुर्रहमान खां, अमित मिश्रा, गोपाल कृष्ण अवस्थी, कोषाध्यक्ष मनीष गुप्ता, विधिक सलाहकार राहुल सिंह, राजू शुक्ला, साबिर महेवागंज प्रभारी, सईद अंसारी खीरी प्रभारी, अंशुमान सिंह सचिव सदस्य मनीष धवन, रमेश मौर्य, पवन कुमार गुप्ता, श्याम पांडे, माशूक अली, विशाल गोस्वामी आदि सदस्य मौके पर मौजूद रहे।