जैथरा क्षेत्र में युवती के साथ दुष्कर्म की घटना का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

एटा – थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, थाना जैथरा क्षेत्र में युवती के साथ दुष्कर्म की घटना का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना जैथरा पुलिस द्वारा थाना जैथरा पर पंजीकृत *मुअसं- 412/2020 धारा 376, 506 भादवि* में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना:-* दिनांक 02.09.2020 को वादी सुबोध पुत्र बालिस्टर निवासी न० प्रेमी थाना जैथरा एटा द्वारा थाना जैथरा पर इस आशय की सूचना दी गयी कि दिनांक 31.08.2020 को गांव के ही कुलदीप पुत्र क्षत्रपाल सिंह ने वादी की पत्नी उम्र करीब 24 वर्ष के साथ जबरन दुष्कर्म किया है। इस सूचना पर थाना जैथरा पर *मुअसं- 412/2020 धारा 376, 506 भादवि पंजीकृत किया गया।* *गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना के वांछित अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष जैथरा को निर्देशित किया गया। दिनांक 04.09.2020 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त कुलदीप को अंगरैया चौराहे के पास से समय करीब 07.30 बजे गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना जैथरा से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-
1- कुलदीप पुत्र क्षत्रपाल सिंह निवासी न० प्रेमी थाना जैथरा एटा ।

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल:-
1- थानाध्यक्ष सतपाल सिंह भाटी
2- उपनिरीक्षक जयपाल सिंह मालिक
3- आरक्षी विशाल कुमार
4- आरक्षी अनुज कुमार
5- चालक मुख्यआरक्षी गजेन्द्र कुमार।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks