भारतीय मीडिया फाउंडेशन ने 20 मार्च से पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के अधिकार सम्मान सुरक्षा को लेकर 14 सूत्रीय मांग पत्र जिला अधिकारी महोदय के माध्यम से राज्य एवं केंद्र सरकार को भेजने का किया ऐलान।

नई दिल्ली।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक एके बिंदुसार ने पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के अधिकार सम्मान सुरक्षा के सवाल पर 14 सूत्रीय ज्ञापन पत्र देश के समस्त जिला कलेक्टर के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार को भेजने का ऐलान किया हैं।
उन्होंने कहा कि पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता के विषय को लेकर भारतीय मीडिया फाउंडेशन के द्वारा पूर्व में ज्ञापन पत्र दिए गए थे उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई ।
इसलिए पुनः प्रत्येक जिले से ज्ञापन पत्र देने का निर्णय लिया गया है।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय चेयरमैन संजय कुमार मौर्य ने कहा कि सभी मीडिया अधिकारी एवं पदाधिकारी एकजुट होकर अपने जिला मुख्यालय पर पहुंच कर 20 मार्च को ज्ञापन पत्र देने के साथ-साथ मीडिया कर्मियों से वार्ता करें।
उन्होंने कहा कि अपने ज्ञापन पत्र की पूरी जानकारी मीडिया के लोगों को देना आवश्यक हैं।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बालकृष्ण तिवारी ने कहा कि सभी जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष ज्ञापन पत्र की तैयारी में लगे और सभी को गाइड करें प्रत्येक जिले से ज्ञापन पत्र देना अनिवार्य हैं।
उन्होंने कहा कि ज्ञापन पत्र की कॉपी आप अपने जिले से डाक के द्वारा भी केंद्र एवं राज्य सरकार को भेजने का कार्य करें।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन के केंद्रीय अनुशासन समिति के केंद्रीय अध्यक्ष राम आसरे ने कहा कि ज्ञापन पत्र की एक कॉपी सभी मीडिया अधिकारी अपने जिले में एल आई यू को भी देने का कार्य करें इसके साथ-साथ ज्ञापन पत्र की एक कॉपी गृह मंत्रालय को भी आप डाक के द्वारा भेजने का कार्य करें।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन के केंद्रीय सलाहकार परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष कृष्ण माधव मिश्रा ने कहा कि ज्ञापन पत्र से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए केंद्रीय हेल्पलाइन नंबर 81768 50466 पर आप संपर्क करें और पूरी जानकारी प्राप्त करें।
उन्होंने कहा कि 20 मार्च से पहले सभी जिला अध्यक्ष अपने जिले में एक बैठक का आयोजन करें और एक मजबूत रणनीति बनाकर ज्ञापन पत्र देने का कार्य करें और 17 मार्च तक आप सभी समाचार पत्र एवं न्यूज़ चैनल के कार्यालय में एवं जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन पत्र देने की सूचना को भी देने का कार्य करें।