
एटा- पुलिस को मिली सफलता – थाना पिलुआ पुलिस द्वारा हरियाणा से कैंटर में छुपाकर तस्करी को ले जाई जा रही 100 पेटी गैरप्रांतीय अवैध अंग्रेजी शराब कीमत करीब 8 लाख रुपये तथा फर्जी बिल्टी सहित दो शराब तस्कर गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में अवैध शराब की बरामदगी व शराब माफियाओं की धर-पकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना पिलुआ पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान कैंटर में छुपाकर तस्करी को ले जायी जा रही 100 पेटी गैरप्रांतीय अवैध अंग्रेजी शराब सहित दो शराब तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 03.09.2020 को थाना पिलुआ पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर भदवास बार्डर के पास चेकिंग के दौरान सिकन्दराराऊ की ओर से आते कैंटर में जनरेटर की बाॅडी के अन्दर छुपाकर लाई गई अवैध गैरप्रातींय अंग्रेजी शराब सहित दो शराब तस्करों को समय करीब 20.30 बजे गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि गाड़ी में हरियाणा की अवैध शराब भरी है, जिसे उन्होनें बिहार ले जाने के लिये लोड कराया था। पुलिस से बचने के लिये उन्होंने फर्जी बिल्टियाॅ बनवाई थीं। कब्जे में लिये गये कैंटर को चैक किया गया तो उसमें एक जनरेटर की बाॅडी के अन्दर छुपाकर रखी गयी 100 पेटी गैरप्रांतीय अंग्रेजी शराब इम्पीरियल ब्लू ब्राण्ड की तथा फर्जी बिल्टियाॅ बरामद की गयी हैं। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 8 लाख रूपये है। इस प्रकार इस अवैध धन्धे में संलिप्त अभियुक्तगण अपने व्यक्तिगत लाभ के लिये दूसरे प्रान्त से सस्ते दर पर शराब खरीद कर उ0प्र0 तथा अन्य राज्यों में महंगी दर पर बेचकर उ0प्र0 सरकार के राजस्व को नुकसान पहुॅचा रहे है। इस संबंध में अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना पिलुआ पर *_मुअसं- 232/2020 धारा 60(1), 63 आबकारी अधिनियम व मुअसं- 233/2020 धारा 420, 467, 468, 471 भादवि_* पंजीकृत कर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता:-
1- बलवान सिंह पुत्र करतार सिंह निवासी ग्राम नूना माजरा, बहादुरगढ़, झज्जर, हरियाणा
2- सतीश पुत्र श्रीकृष्ण निवासी ग्राम नूना माजरा, बहादुरगढ़, झज्जर, हरियाणा
बरामद माल का विवरण:-
1- 100 पेटी गैरप्रांतीय अंग्रेजी शराब कीमत करीब 8 लाख रूपये।
2- एक कैंटर नम्बर एचआर 47बी 7928
3- फर्जी बिल्टियाॅ
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1- प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार
2- एसएसआई नारायण दत्त तिवारी
3- एसआई विनीत कुमार
4- आरक्षी सुखवीर सिंह
5- आरक्षी दीपक त्रिवेदी
6- आरक्षी चालक देवेन्द्र कुमार