महिला दिवस सप्ताह अपराजिता– दिन 2: इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन द्वारा दो प्रभावी प्रोजेक्ट किए

गिरिडीह :- IWC गिरिडीह सनशाइन ने महिला दिवस सप्ताह के दूसरे दिन दो महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट कीं, जिनका उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना था।

पहली प्रोजेक्ट “लीगल अवेयरनेस टॉक” थी, जो कार्मेल स्कूल में प्राथमिक विंग की शिक्षिकाओं के लिए आयोजित की गई। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष एवं अधिवक्ता अर्चना कुमारी ने महिलाओं के अधिकारों और उनके कानूनी पहलुओं पर एक जागरूकता सत्र दिया। उन्होंने शिक्षिकाओं को उनके अधिकारों की जानकारी देते हुए उन्हें सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया।

दूसरी प्रोजेक्ट “महिला एवं नवजात स्वास्थ्य जागरूकता सत्र” सहयोग अस्पताल में आयोजित की गई। इस अवसर पर डॉ. शीला वर्मा ने लगभग 150 महिलाओं एवं 15 बच्चों को गर्भवती महिलाओं की देखभाल और नवजात शिशु स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और सही समय पर चिकित्सीय सलाह लेने पर विशेष जोर दिया। बच्चों के बीच बिस्कुट और मैं गर्भवती महिलाओं के बीच संतरे का वितरण किया गया

इस कार्यक्रम में अध्यक्ष सोनाली तारवे, सचिव राखी झुनझुनवाला, PDC पूनम सहाय, कोषाध्यक्ष स्मृति, संपादक दीप्ति, संगीता सिन्हा सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

IWC गिरिडीह सनशाइन द्वारा किए गए इन प्रयासों को समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। क्लब आगे भी महिलाओं के सशक्तिकरण एवं कल्याण हेतु ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks