चोरी की तीन घटनाओं का सफल अनावरण। पांच शातिर चोर गिरफ्तार, पुलिस पार्टी 25,000 के इनाम से पुरस्कृत।


कासगंज,थाना सहावर के अंतर्गत ग्राम पंचायत इतबार पुर , से चोरी हुई 17 सोलर प्लेट , थाना ढोलना के अन्तर्गत कस्बा बिलराम में नकब लगाकर दुकान में रखी बैटरियां और इन्वर्टर की चोरी और थाना गंजडुंडवारा के अन्तर्गत ग्राम दुबियाई के वाटर प्लांट से 25 सोलर प्लेट के गायब होने की सूचना को पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा द्वारा गंम्भीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी सहावर शाहिदा नसरीन के नेतृत्व में , स्थानीय पुलिस , सर्विलांस , और एस ओ जी टीम का गठन किया गया, जिसके द्वारा की गई कार्यवाही के अन्तर्गत पांच शातिर चोर गिरफ्तार कर लिए गए।
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने पुलिस कार्यालय के सभागार में आयोजित की गई प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि पांच अभियुक्तों राज शेखर पुत्र प्रमोद कुमार निवासी नगला बरी खलीलपुर , थाना सोरों किशन पुत्र सूरज पाल निवासी उपरोक्त फारुख पुत्र इल्मुद्दीन उर्फ अलाउद्दीन निवासी अल्ताफ नगर थाना सोरों , गुलाम गौस उर्फ समीर पुत्र बिलाल निवासी मौ, योग मार्ग थाना सोरों और शिशुपाल पुत्र अमीर सिंह निवासी गांव मंगत पुर थाना गंजडुंडवारा से 30अदद सोलर प्लेट ,06अदद बैटरियां और घटना में प्रयुक्त पिकप वैन न, यूं पी 87 टी 6752 बरामद की गई है । इनमें गुलाम गौस कबाड़ी का काम करता है।जबकि शिशुपाल इनका खरीद दार बताया जाता है । पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस पार्टी को 25,000 रु के पुरुस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks