13 दिन पूर्व महिला का अधजला शव मिलने की सनसनीखेज घटना का किया सफल अनावरण


एटा…
थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता
13 दिन पूर्व महिला का अधजला शव मिलने की सनसनीखेज घटना का किया सफल अनावरण

प्रेम प्रसंग में महिला द्वारा शादी का दवाब बनाने के चलते दिल्ली से महिला को साथ लाकर की थी हत्या

शव को जलाकर सबूत नष्ट करने का किया था प्रयास
प्रकाश में आए तीन अभियुक्त गिरफ्तार

दिनांक 11.02.2025 को थाना जैथरा पर ग्राम नगला मोहन बम्बा धुमरी के पास एक खेत में एक अज्ञात महिला का अधजला शव पडा होने की सूचना प्राप्त हुई सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच अज्ञात महिला के शव को कब्जा पुलिस में लेते हुये पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया। प्रकरण में थाना जैथरा पर मुअस– 41/2025 धारा 103(1) /238(A)/3(5) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्याम नारायण सिंह द्वारा उपरोक्त अभियोग के शीघ्र अनावरण हेतु प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजकुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी महोदय अलीगंज श्री शुधांशू शेखर के निकट पर्यवेक्षण में थाना जैथरा पुलिस द्वारा आज दिनांक 24.02.2025 को उपरोक्त घटना में प्रकाश में आए 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों का नाम पता

  1. अखिल प्रताप उर्फ श्याम पुत्र मुकेश राठौर निवासी ग्राम नगला उदई थाना जैथरा जिला एटा हाल निवासी गली नम्बर 05 राहुल गार्डेन बहेटा हाजीपुर थाना लोनी जनपद गाजियाबाद
  2. श्रीकृष्ण पुत्र शिशुपाल निवासी ग्राम मुलैटा थाना बहजोई जनपद सम्भल हाल निवासी गली नम्बर 05 राहुल गार्डेन बहेटा हाजीपुर थाना लोनी जनपद गाजियाबाद।
  3. रुद्र प्रताप पुत्र सतेन्द्र सिंह निवासी बडौला थाना सिकन्दरपुर वैश्य जनपद कासगंज

मुख्य बिंदु

  1. स्थानीय पुलिस द्वारा महिला की शिनाख्त मीना करण सिंह के रूप में की गई। महिला मुम्बई के ठाणे की रहने वाली थी जो कि अनाथ थी घर पर उसका कोई नहीं था फेसबुक के माध्यम से वह अभियुक्तों के सम्पर्क में आई थी।
  2. अभियुक्त अखिल प्रताप व श्री कृष्ण की महिला से करीब 7-8 महीने पहले फेसबुक से मित्रता हुयी थी मित्रता के नाते महिला का अभियुक्तगणों के लाँनी बार्डर स्थित आवास पर आना जाना होने लगा जहां महिला के साथ दोनों के अवैध संबंध स्थापित हो गए।
  3. कुछ दिन बाद महिला द्वारा दोनों अभियुक्तों के ऊपर शादी करने , अथवा 2 लाख रूपये देने का दबाब बनाया जाने लगा अन्यथा बलात्कार का मुकदमा लिखाने की धमकी दी जाने लगी।
  4. अभियुक्तगण के द्वारा सलाह मशविरा करके महिला की हत्या करने का योजना बनाई गई। दोस्त अभियुक्त अभियुक्त गण अपने मित्र रूद्रप्रताप को साथ लेकर महिला को घर चलने के बहाने रोडवेज बस से धुमरी लेकर आये।
  5. तीनों अभियुक्तों के द्वारा नगला मोहन को जाने वाले रास्ते के पास स्थित बम्बे के पास स्थित खेतों में महिला की गला दबाकर व सिर में ईंट मारकर हत्या कर दी एवं ईंट को पास में बम्बे में फेंक दिया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× अब ई पेपर यहाँ भी उपलब्ध है
अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks