कार में मिली पत्नी की लाश, बेहोश मिला पीएसी जवान पति खेत में

बरेली। बिथरी चैनपुर में पत्नी को दवा दिलाने निकला आठवीं वाहिनी पीएसी का जवान कार से कुछ दूर खेत में बेहोश पड़ा मिला। उसकी पत्नी कार में बेहोश मिलीं। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टर ने पत्नी को मृत घोषित कर दिया। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर सुराग खंगाले। कार से मिले सिरिंज और इंजेक्शन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।मूलरूप से रामपुर के थाना मिलक के गांव सिहारी निवासी रवि कुमार आठवीं वाहिनी पीएसी में तैनात है। यहां वह सरकारी आवास में पत्नी मीनू (28) और चार साल की बेटी के साथ रहता है। शनिवार दोपहर पत्नी को दवा दिलाने के लिए वह कार से निकला था। दोपहर एक बजे के बाद साथी सिपाही संजय को कॉल करके उसने बताया कि फरीदापुर मंदिर के पीछे चार-पांच बदमाशों ने उनको घेर लिया और पीट रहे हैं। संजय अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंचा। संजय ने बताया जब वह पहुंचा तो रवि की कार रोड किनारे खड़ी थी। आगे की सीट पर उसकी पत्नी मीनू बेहोश पड़ी थीं। 50 कदम की दूरी पर यूकेलिप्टस के बाग में रवि पड़ा था।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks