60 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी

त्रिवेणी संगम में सांसद संबित पात्रा और गायक कैलाश खेर ने पुण्य स्नान कर महाकुंभ की भव्यता को सराहा

60 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी

प्रयागराज। महाकुंभ नगर, लोकसभा सांसद संबित पात्रा ने आज त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया और महाकुंभ 2025 की भव्यता की सराहना की। उनके साथ प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर ने भी स्नान किया और आयोजन की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं देखकर हुए अभिभूत।
संबित पात्रा ने कहा कि यहां आना और पवित्र डुबकी लगाना सौभाग्य की बात है। मैंने पुरी से प्रयागराज की यात्रा की और यहां आकर महसूस हुआ कि जन्मों के पुण्य से ही महाकुंभ संगम स्नान का अवसर मिलता है। महाकुंभ की व्यवस्थाएं अभूतपूर्व हैं, सड़कों की सुव्यवस्था से लेकर श्रद्धालुओं के मार्गदर्शन हेतु अनाउंसमेंट तक, हर छोटी से छोटी चीज़ का ध्यान रखा जा रहा है।
गायक कैलाश खेर ने भी इस धार्मिक आयोजन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस तरह का आयोजन विश्व में कहीं और देखने को नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि महाकुंभ भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता का जीवंत प्रतीक है।
राम आसरे

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks