चेकिंग के दौरान 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 20 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद

कासगंज,थाना सिढ़पुरा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 20 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद । पुलिस अधीक्षक कासगंज सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री राजेश भारती के पर्यवेक्षण में जनपद में अवैध शराब के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी पटियाली श्री राजकुमार पाण्डेय के नेतृत्व में दिनांक 20.02.2025 की देर शाम थाना सिढ़पुरा पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त विपिन पुत्र शेर सिंह निवासी मो0 सुभाष नगर कस्बा व थाना सिढ़पुरा जनपद कासगंज को मोहनपुर रोड़ स्थित गैस गोदाम के पास से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है । गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 20 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद हुई है अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना सिढ़पुरा पर मु0अ0सं0 55/25 धारा 60 आबकारी अधि0 पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गई है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

  • विपिन पुत्र शेर सिंह निवासी मो0 सुभाष नगर कस्बा व थाना सिढ़पुरा जनपद कासगंज

बरामदगी-

  • 20 क्वार्टर अवैध देशी शराब

पुलिस टीम –

  • श्री दिनेश सिंह,थानाध्यक्ष सिढ़पुरा कासंगज मय टीम

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks