मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में ड्रोन से सर्वे कर लिया गया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

एटा– वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन में कांवड़ यात्रा तथा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत थाना जलेसर क्षेत्रांतर्गत मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में ड्रोन से सर्वे कर लिया गया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजकुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में आगामी महाशिवरात्रि पर निकलने वाली कांवड़ यात्रा तथा अन्य त्यौहारों के दृष्टिगत जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, अपराध की रोकथाम, अपराधियों के चिह्निकरण एवं आम जन में सुरक्षा की भावना उत्पन्न करने के उद्देश्य से थाना जलेसर पुलिस द्वारा थाना जलेसर क्षेत्रांतर्गत मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में ड्रोन से सर्वे करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। ड्रोन कैमरे की मदद से घरों की छतों की चेकिंग की गई। अवैध शराब निष्कर्षण तथा संदिग्ध वस्तुओं की निगरानी की गई। साथ ही लोगों से ईंट, पत्थर, कांच की बोतल जमा न करने की अपील की गई, चेकिंग के दौरान किसी भी स्थान पर कोई संदिग्ध सामग्री नहीं मिली है। यदि कोई भी व्यक्ति इस तरह की सामग्री रखता पाया जाता है तो पुलिस उसके खिलाफ कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks