
डंडा भी दरोगा का सिर भी दरोगा का,किसान ने दरोगा से डंडा छीनकर दरोगा को डंडे से सिर फोड़ किया लहू लुहान । आरोपी किसान गिरफ्तार
कासंगज | मोहनपुरा मंडी में जाम की स्थिति बेहद खराब बनी हुई है जहां गाड़ियों के निकालने को लेकर आपसी विवाद भी हो जाते हैं मोहनपुरा मटर मंडी में इन दिनों जाम की स्थिति बनी हुई है कि आने जाने बालों को रास्ता नहीं मिलता रास्ता निकलने में बहुत तकलीफ होती है जिससे लोग परेशान रहते है। लगता है कि कहीं न कही प्रशासन को इस पर ध्यान देते हुए सुरक्षा बढ़ा देनी चाहिए जिसमें मोहनपुरा मंडी के हालात सुधर सकेऔर जाम की स्थिति से राहत मिल सके इसी वजह से हाल में एक मामला खड़ा हो गया जहां एक किसान और दरोगा में विवाद खड़ा हो गयाआपस में डंडा बाजी हो गई जिस पर दरोगा के किसान ने डंडा मार कर ल हू लुहान कर दिया।यह पूरा मामला किसान को रॉन लाइन पर आ रहे बैलगाड़ी को लेकर शुरू हुआ एक किसान अपनी बैलगाड़ी लेकर रॉन साइड पर आ रहा था इस वजह से जाम की स्थिति बढ़ती देख दरोगा जी ने किसान को समझाते हुए कहा कि गाड़ी को साइड से करलो जिससे जाएम खुल जाएगा यह बात किसान को नाकबार गुजरी और दरोगा पर चिढ गया जिसमें दरोगा ने किसान को डंडा मार दिया किसान भी कोई काम नहीं पड़ा गाड़ी से उतर कर दरोगा से डंडा छीनकर दरोगा का डंडे से सिर्फ फोड़ दिया जिस से दरोगा लहू लुहान हो गया किसान और दरोगाआपस में लड़ते हुए इस तरह चिपक गए कि छुटाने से नहीं छूट रहे।जैसे आस पास के लोगों वह अन्य मौजूद सिपाहियों ने दोनों को अलग-अलग किया लहू लुहान दरोगा को जिला अस्पताल भेज दिया वहां दरोगा का इलाज कराया गया है दरअसल दरोगा आवास विकास चौकी पर तैनात है लेकिन मंगलवार को दरोगा की ड्यूटी मोहनपुरा मटर मंडी पर लगा दी गई और उशी ड्यूटी निभाने के दौरान यह हादसा हो गया आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है |