
एटा ~ थाना नयागांव पुलिस की छापामारी, चेकिंग के दौरान 06 जुआरी जुआ खेलते रंगे हाथ गिरफ्तार, कुल 3250 रुपये, तास के पत्ते बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य जुआ/सट्टे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नयागांव पुलिस द्वारा 06 जुआरियों को जुआ खेलते समय रंगेहाथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 01.09.2020 को थाना नयागांव पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर 06 जुआरियों को ग्राम अलीपुर से आगे आम के बाग से रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों की जामातलाशी तथा मौके से कुल 3250/- रुपये बरामद किए गए हैं। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना नयागांव पर *मु०अ०सं० 203/2020 धारा 13 जुआ एक्ट 188 भादवि व 3 महामारी अधिनियम* में अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता
1- मौजीराम पुत्र मंगुलाल सिंह निवासी ग्राम महमदपुर, थाना नयागांव एटा।
2- रामनरेश पुत्र चिंतामणि निवासी उपरोक्त।
3- नन्दराम पुत्र पहलवान निवासी उपरोक्त।
4- अजय पुत्र कैलाश निवासी उपरोक्त।
5- गिरीश सिंह पुत्र सोनेलाल सिंह निवासी उपरोक्त।
6- प्रवेंद्र पुत्र लाल सिंह निवासी उपरोक्त।
बरामदगी
1- 3250 रुपये, ताश पत्ते।
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल।
1- थानाध्यक्ष दिनेश सिंह।
2- उ०नि० प्रेम कुमार
3- आरक्षी पवन सिंह
4- आरक्षी अरविंद कुमार
5- आरक्षी श्यामवीर
6- आरक्षी राहुल कुमार
7- आरक्षी शिवम कुमार।