
09 फरवरी को एटा किसान सम्मलेन में अधिक से अधिक संख्या में आने का आह्वान किया
आपको अवगत कराना है कि आज दिनांक 02.02.2025 को भगवान श्री कृष्ण इंटर कालेज नगला मई पर अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसान पंचायत का आयोजन किया गया उक्त पंचायत को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी के अलावा अन्य पदाधिकारियों ने भी सम्बोधित करते हुए अवगत कराया कि क्षेत्र के कई गांव ऐसे हैं जहां दो घंटे भी लगातार किसानों को विधुत सप्लाई नहीं मिल रही है इसलिए सभी वक्ताओं ने विधुत विभाग के प्रति आक्रोश व्यक्त किया!
अखिल भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी ने विधुत विभाग के अलाधिकारियो के प्रति आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि जो अन्नदाता सभी का भरण पोषण करता है उसी की अनदेखी की जा रही है आज पर्याप्त विधुत सप्लाई न मिलने की वजह से पीड़ित किसानों की फसल सूख रही है और विधुत विभाग के अधिकारियो की सेहत पर कोई असर नहीं है उन्होंने विधुत विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि बगवाला फीडर ने किसानो को तीन दिन के अंदर पर्याप्त सप्लाई नहीं दी तो संगठन के बैनर तले किसान बागवाला फीडर का घेराव करते हुए दोषी अधिकारी कर्मचारियों के विरुद्ध फसल सुखवाने का रासुका जैसी गंभीर धाराओं में मुकद्दमा पंजीकृत कराएंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी उक्त पंचायत के अंत में 09 फरवरी को जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी के भव्य पंडाल (एटा महोत्सव) में होने वाले किसान सम्मलेन में किसान, मजदूर, नौजवान, महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया सभी ने कार्यक्रम सफल बनाने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- प्रदेश महासचिव रघुवीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ0 राजपाल सिंह वर्मा, दलवीर सिंह पत्रकार, अनुपम यादव, दिनेश फौजी, अखिलेश प्रदान, तहसीलदार प्रधान, ओमेंद्र सिंह, दाताराम सिंह, अर्जुन सिंह, अशोक कुमार, भारत सिंह, रिंकू, विपिन कुमार, डालचंद, नन्नू प्रताप सहित आदि लोग उपस्थित रहे है।