सम्पूर्ण समाधान दिवस 01 फरवरी को

एटा…
सम्पूर्ण समाधान दिवस 01 फरवरी को

डीएम तहसील अलीगंज में करेंगे जनसुनवाई
जनता की समस्याओं, शिकायतों को शासन की मंशानुसार एक ही स्थान पर त्वरित गति से निस्तारण करने के उद्देश्य से जनपद की तीनों तहसीलों में 01 फरवरी शनिवार को प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 02 बजे तक सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा।

निर्धारित रोस्टर के अनुसार जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह तहसील अलीगंज में, एडीएम वित्त एवं राजस्व लालता प्रसाद शाक्य एटा सदर तहसील में, एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश जलेसर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रतिभाग करेंगे। समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण तहसील अलीगंज में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में स्वयं प्रतिभाग करेंगे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× अब ई पेपर यहाँ भी उपलब्ध है
अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks