जीआरपी थाना प्रभारी एम आर कर्दम व उनकी टीम ने 25 हजारी इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार
संगीन अपराधों में लिप्त तथा बावरिया गिरोह का है सक्रिय सदस्य विशाल बावरयां से अवैध असलाह भी जीआरपी पुलिस ने किया बरमाद
मुजफ्फरनगर। जीआरपी थानाप्रभारी एम आर कर्दम व उनकी टीम को बड़ी सफ़लता मिली,

बावरयां गैंग के एक शातिर 25 हजारी अनामी अपराधी विशाल को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है
पकड़े गए इनामी बदमाश विशाल के खिलाफ डकैती लूट चोरी व हत्या के प्रयास जैसे गंभीर काफी मुकदमे दर्ज हुए भी बताए जा रहे हैं
जीआरपी थाना प्रभारी एमआर कर्दम व उनकी टीम ने एक तमंचा 315 बोर नाजायज मय दो जिंदा कारतूस 315 बोर भी बरामद किया है
तो वहीं इस इनामी बदमाश पर करीब दो दर्जन से ज्यादा डकैती लूट गैंगस्टर आदि के मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं
तथा कई जिलों से शातिर बदमाश विशाल कई मामलों में वांछित चला आ रहा है जिस पर 25000 का इनाम भी उच्चाधिकारियों ने घोषित किया हुआ था
वही दूसरी ओर पुलिस उपाधीक्षक रेलवे रमेश चंद त्रिपाठी ने इस सराहनीय गुड वर्क करने वाली थाना जीआरपी पुलिस को 25000 हजार रुपए देने की घोषणा भी की है
पुलिस अधीक्षक रेलवे सौमित्र यादव के कुशल निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में तथा रेलवे उपाधीक्षक गाजियाबाद रमेश चंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में जीआरपी थाना प्रभारी एमआर कर्दम व उनकी टीम में एस आई भूरे सिंह, कॉन्स्टेबल राहुल कुमार,कॉस्टेबल अनिल कुमार,कॉस्टेबल शिवम भाटी,कॉस्टेबल योगेश कुमार, कॉस्टेबल वेद पाल आर्य आदि ने रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान ₹25000 की धनराशि का इनामी वांछित बदमाश विशाल बावरयां पुत्र टीकम निवासी खानपुर कला थाना झिंझाना जनपद शामली को गिरफ्तार किया है जो बावरयां गैंग का सदस्य बताया जा रहा है
इस शातिर इनामी बदमाश का यदि अपराधिक रिकॉर्ड देखें तो पता चलता है कि यह बहुत ही शातिर किस्म का अपराधी है और बड़े बड़े अपराधों को अंजाम दे चुका है तथा वर्तमान में भी पुलिस के लिए एक कड़ी चुनौती बना हुआ था
लेकिन थाना जीआरपी थानां पुलिस की तत्परता एवं तल्लीनता के चलते इस इनामी बदमाश को समय पर गिरफ्तार कर पुलिस ने एक सराहनीय और प्रशंसनीय कार्य किया है।