दो शातिर पेशेवर अपराधी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

एटा ~ थाना अलीगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लूट की योजना बना रहे दो शातिर पेशेवर अपराधी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, अवैध असलहा कारतूस, 06 मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त एक बाइक बरामद, लूट/छिनैती की चार घटनाओं का सफल अनावरण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय एटा श्री सुनील कुमार के निर्देशन में लुटेरों/चोरों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना अलीगंज पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दो शातिर बदमाशों को पुलिस मुठभेड़ के बाद अवैध असलहा कारतूस, 06 मोबाइल फ़ोन व घटना में प्रयुक्त 01 मो0सा0 सहित गिरफ्तार कर थाना अलीगंज पर पंजीकृत मुअसं- 180/2020 धारा 392 भादंवि की घटना का सफल अनावरण करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटनाः-1* दिनांक 01.06.2020 को वादी श्री राघवेंद्र पुत्र शिवराज सिंह निवासी टपुआ थाना अलीगंज एटा द्वारा थाना कोतवाली अलीगंज पर इस आशय की सूचना दी गयी कि दिनांक 01.06.2020 को वह अपनी पत्नी के साथ जा रहा था कि दो अज्ञात पल्सर सवार युवकों ने स्टेडियम के पास अवैध तमंचा दिखाकर वादी की पत्नी चैन लूट कर भाग गये। इस सूचना पर थाना कोतवाली अलीगंज पर मुअसं- 180/2020 धारा 362 भादवि पंजीकृत किया गया। *घटना-2* वादी श्री आलोक से दिनांक 29/08/2020 को समय करीब 7.00 बजे शाम कैल्ठा चौराहे से मोबाइल रियलमी ब्लू कलर लूटने के संबंध में थाना अलीगंज पर मु0अ0सं0- 300/2020 धारा 392 भादवि पंजीकृत किया गया। *घटना -3* वादी श्री मुन्ने बाबू द्वारा दिनांक 31.08.2020 को समय करीब 07.30 बजे सुबह कायमगंज फर्रूखाबाद रोड से मोबाइल फोन माइक्रोमैक्स ब्लैक कलर की लूट कर लिए जाने के संबंध में मु0अ0सं0- 301/2020 धारा 392 भादवि पंजीकृत किया गया। *घटना -4* दिनांक 28.08.20 को वादी श्री रामेन्द्र कुमार से समय करीब 8.00 बजे रात्रि कसुलिया थाना जैथरा के पास से मोबाइल वीवो लूट लिये जाने के संबंध में मु0अ0सं0 409/2020 धारा 356 भादवि पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटनाओं को गम्भीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक अलीगंज को अज्ञात लुटेरों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा घटनाओं के सफल अनावरण हेतु निर्देशित किया गया। दिनांक 01.09.2020 को थाना अलीगंज पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ईदगाह रोड के पास से समय करीब 07.30 बजे लूट की योजना बना रहे दो शातिर बदमाशो को पुलिस मुठभेड़ के बाद 02 अवैध तमंचा 315 बोर, 05 जिंदा कारतूस, 02 खोखा कारतूस 315 बोर, 06 मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त 01 मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना अलीगंज पर मु0अ0सं- 306/2020 धारा 307 भादंवि, मुअसं- 307/20 धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट व मु0अ0सं- 308/20 धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं। *अनावरण*- पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा थाना अलीगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं 300/2020 धारा 392 भादवि से संबंधित मोबाइल रियलमी ब्लू कलर तथा मु0अ0सं0 301/2020 धारा 392 भादवि से संवंधित मोबाइल फोन माइक्रोमैक्स ब्लैक कलर मु0अ0सं0 409/2020 धारा 356 भादवि थाना जैथरा से संवंधित मोबाइल वीवो तथा मु0अ0सं0 180/2020 धारा 392 भादवि से संवंधित चैन (कॉलर) के बारे में बताया कि चैन बेचकर पैसे खर्च कर लिये हैं। उपरोक्त सभी मुकदमों का सफल अनावरण किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता
1- रितिक पुत्र अवधेश निवासी गिहार कालोनी थाना भौगाँव जनपद मैनपुरी
2- अभय पुत्र जयवीर निवासी गिहार कालोनी थाना भौगाँव जनपद मैनपुरी

बरामदगी
1- 02 अवैध तमंचा 315 बोर, 05 जिंदा कारतूस, 02 खोका कारतूस 315 बोर
2- 6 मोबाइल (रियलमी ब्लू कलर, माइक्रोमैक्स ब्लैक कलर, वीवो ओसियम ब्लू कलर, , वीवो ब्लैक कलर, केमियो सिल्वर कलर व सैमसंग)
3- एक मोटरसाइकिल घटनाओं में प्रयुक्त

अभियुक्त रितिक का आपराधिक इतिहास

  1. मु0अ0सं0 180/2020 धारा 392 भादवि बनाम थाना अलीगंज जनपद एटा
  2. मु0अ0सं0 300/2020 धारा 392/411 भादवि थाना अलीगंज जनपद एटा।
  3. मु0अ0सं0 301/2020 धारा 392/411 भादवि थाना अलीगंज जनपद एटा।
  4. मु0अ0सं0 306/2020 धारा 307 भादवि थाना अलीगंज जनपद एटा
  5. मु0अ0सं0 307/2020 धारा 3/25/27 आर्मस एक्ट थाना अलीगंज जनपद एटा।
  6. मु0अ0सं0 308/2020 धारा 3/25/27 आर्मस एक्ट थाना अलीगंज जनपद एटा।
  7. मु0अ0सं0 409/2020 धारा 356/411 भादवि थाना जैथरा जनपद एटा।

अभियुक्त अभय का आपराधिक इतिहास

  1. मु0अ0सं0 180/2020 धारा 392 भादवि थाना अलीगंज जनपद एटा
  2. मु0अ0सं0 300/2020 धारा 392/411 भादवि थाना अलीगंज जनपद एटा।
  3. मु0अ0सं0 301/2020 धारा 392/411 भादवि थाना अलीगंज जनपद एटा।
  4. मु0अ0सं0 306/2020 धारा 307 भादवि थाना अलीगंज जनपद एटा
  5. मु0अ0सं0 307/2020 धारा 3/25/27 आर्मस एक्ट थाना अलीगंज जनपद एटा।
  6. मु0अ0सं0 308/2020 धारा 3/25/27 आर्मस एक्ट थाना अलीगंज जनपद एटा।
  7. मु0अ0सं0 409/2020 धारा 356/411 भादवि थाना जैथरा जनपद एटा।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

  1. उपनिरीक्षक संजय सिंह
  2. उपनिरीक्षक विजेन्द्र सिंह
  3. मुख्य आरक्षी 158 लखमी सिंह
  4. आरक्षी 1214 सचिन कुमार
  5. आरक्षी 1220 जितेन्द्र सिंह

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks