क्षेत्रीय विकास मंच बना राजनीतिक दल, पश्चिम उत्तर प्रदेश के विकास को नई दिशा

राजबीर सिंह “टीटू” की नई पहल: क्षेत्रीय विकास मंच बना राजनीतिक दल, पश्चिम उत्तर प्रदेश के विकास को नई दिशा

मुज़फ्फरनगर, खतौली पश्चिम उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक नया मोड़ तब आया जब क्षेत्रीय विकास मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजबीर सिंह “टीटू” ने अपने संगठन को एक राजनीतिक दल में परिवर्तित करने की घोषणा की। उन्होंने हाल ही में एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि यह दल पश्चिम उत्तर प्रदेश की अधिकांश सीटों पर चुनाव लड़ेगा और क्षेत्रीय विकास को अपनी प्राथमिकता बनाएगा।
राजबीर सिंह ने जोर देकर कहा कि पश्चिम उत्तर प्रदेश के विकास के लिए इसे एक अलग राज्य के रूप में स्थापित करना जरूरी है, और उन्होंने नोएडा को इसकी राजधानी बनाने का प्रस्ताव दिया। राजबीर सिंह ने कहा, “जब तक उत्तर प्रदेश का विभाजन नहीं होगा, तब तक पश्चिम उत्तर प्रदेश का विकास असंभव है।
हमारी मांग है कि पश्चिम उत्तर प्रदेश को एक अलग राज्य के रूप में स्थापित किया जाए ताकि क्षेत्र की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान हो सके।” उन्होंने न्याय व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता को रेखांकित करते हुए पश्चिम उत्तर प्रदेश के लिए एक अलग हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग की। उनका मानना है कि इससे क्षेत्र के लोगों को न्याय के लिए लखनऊ या इलाहाबाद तक भटकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने खतौली विधान सभा की उपेक्षा पर भी चिंता व्यक्त की। राजबीर सिंह ने कहा, “आज तक इस विधान सभा से कोई भी स्थानीय व्यक्ति विधायक नहीं बना है। बाहरी नेता यहां की समस्याओं और भावनाओं को समझने में असफल रहे हैं।” उन्होंने खतौली से चुनाव लड़ने की अपनी इच्छा व्यक्त करते हुए कहा कि यदि उन्हें मौका मिला, तो वे इसे विकास के मामले में अग्रणी बनाएंगे। रवा राजपूत समाज की राजनीति में भागीदारी की बात करते हुए उन्होंने कहा,
“उत्तर प्रदेश में रवा राजपूत समाज की संख्या काफी अधिक है, लेकिन हमारे समाज का कोई भी प्रतिनिधि राजनीति में अपनी जगह नहीं बना सका है। अब समय आ गया है कि हम अपनी राजनीतिक स्थिति को मजबूत करें।” राजबीर सिंह की इस घोषणा से रवा राजपूत समाज में उत्साह का माहौल है। उनकी पहल से न केवल समाज को राजनीतिक रूप से जी सशक्त बनने का अवसर मिलेगा, बल्कि पश्चिम उत्तर प्रदेश में विकास की नई संभावनाएं भी खुलेंगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× अब ई पेपर यहाँ भी उपलब्ध है
अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks