
जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल शमीम अहमद अल्वी के नेंतृत्व मैं नवनियुक्त RLD युवा जिलाध्यक्ष कासगंज के स्वागत समारोह कार्यक्रम के उपलक्ष्य मैं एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई!
======================
कासगंज:- दिनांक 22 जनवरी 2025 दिन बुधवार समय दोपहर 12:00 बजे स्थान जिला कार्यालय राष्ट्रीय लोकदल इन्दिरा मार्केट माल गोदाम रोड कासगंज पर जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल कासगंज शमीम अहमद अल्वी के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई!
तत्पश्चात बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल शमीम अहमद अल्वी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल एवं केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सरकार आदरणीय चौधरी जयंत सिंह जी के निर्देशानुसार ,प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल उ.प्र एवं पूर्व एम0एल0सी आदरणीय रामाशीष राय जी के अनुमोदनोपरांत तथा युवा प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल उ.प्र मा0 रविंद्र सिंह पटेल जी द्वारा श्री नरेश कुमार मौर्या जी को RLD युवा जिलाध्यक्ष जनपद कासगंज मनोनीत किए जाने पर उनके स्वागत समारोह को लेकर रणनीति बनाई! जिसमें दिनांक 01 फरवरी 2025 दिन शनिवार को स्थान ग्राम नगला भूपाल ,गढी पचगाॅई पर स्वागत समारोह का आयोजन होगा! सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ से अपील की जाती है! कि उक्त दिनांक को समय से पहुँचने का कष्ट करें!
वही जिला कार्यालय राष्ट्रीय लोकदल इन्दिरा मार्केट मालगोदाम रोड कासगंज पर बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल शमीम अहमद अल्वी, जिला उपाध्यक्ष कासगंज किशोरी लाल मौर्या ,रामप्रकाश वर्मा, विधानसभा अध्यक्ष अमांपुर सुखबीर सिंह बघेल ,थान सिंह बघेल ,ब्लॉक अध्यक्ष सोरो रामकिशोर बघेल, मनोज कुमार बघेल ,नगर अध्यक्ष कासगंज अंकुर कुमार माहेश्वरी, डॉ0 के0 एम0 गजनी कुर्बानियां, योगेश कुमार उपाध्याय , अफजल अव्वासी,समसुद्दीन अव्वासी सहित आदि लोक प्रमुख रूप से उपस्थित थें!