सजा दो घर को गुलशन सा , अवध में राम आये हैं


श्रीराम भजन संध्या में गायकों ने राम के भजनों की दी जोरदार प्रस्तुति
बरेली :: मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में अयोध्या में श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर श्रीराम भजन संध्या का आयोजन क्लब के कहरवान स्थित कार्यालय पर हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ भगवान श्रीराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। श्रीराम की वंदना कार्यक्रम की संयोजिका मधु वर्मा ने बड़े ही सुंदर ढंग से प्रस्तुत की। सभी का स्वागत क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया। सुधीर मोहन का गीत सजा दो घर को गुलशन अवध में राम आएंगे ने श्रोताओं की बहुत वाहवाही लूटी। प्रीति सक्सेना की मेरी झोपड़ी में राम आएंगे बहुत पसंद किया गया।रश्मि सक्सेना का भजन मेरे रोम-रोम में बसने वाले राम ने खूब तालियां बटोरी,बीनू सिन्हा ने नगरी हो अयोध्या सी रघुकुल सा घराना हो बहुत पसंद किया गया। चर्चित गायिका डॉ.निधि मिश्रा,कल्पना सक्सेना,कुसुम गुप्ता,रितेश साहनी,मंजू लता,संध्या भाटिया, कमल भाटिया, डॉ. असित रंजन, इं. ए. एल.गुप्ता,जितेंद्र सक्सेना, अविनाश सक्सेना, इंद्र देव त्रिवेदी,अनिला रंजन,गंगा राम पाल ने राम के भजन बहुत सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया। अध्यक्षता प्रो. सरला चौधरी ने की। कार्यक्रम का संचालन सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया। पीयूष गुप्ता,साधना गुप्ता,राजीव सक्सेना सिटी उपस्थित रहे।। सभी का आभार इन्द्र देव त्रिवेदी ने व्यक्त किया।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks