परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन

शाहजहांपुर, पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद शाहजहांपुर के कुशल निर्देशन में परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन पुलिस लाइन जनपद शाहजहांपुर में किया गया आज 19 पत्रावली पर सुनवाई की गयी तथा 01 दम्पति को विदा किया गया ।
थाना सदर बाजार जनपद शाहजहंपुर के एक दम्पति जिनकी शादी लगभग 03 वर्ष पूर्व हुई थी। दोनो पति पत्नी मे कुछ समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था दोनो पक्षों को परिवार परामर्श केन्द्र जनपद शाहजहांपुर बुलाया गया I दोनो पक्षों की आपस में वार्ता कराई गई और समझाया गया I प्रथम पक्ष व द्वितीय पक्ष एक दूसरे के साथ रहने को तैयार हैI दोनों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया है दोनो को परिवार परामर्श केंद्र से विदा किया गया।
इस मौके पर प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र जनपद शाहजहांपुर उपनिरीक्षक मधु यादव महिला आरक्षी पूनम मिश्रा, महिला आरक्षी मोनिका रानी, महिला आरक्षी करुणा , महिला आरक्षी मोनिका कुमारी आरक्षी सौरभ कुमार आदि मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks