महिला आयोग की सदस्य कंचन कश्यप करेंगी मत्स्य किसान सम्मेलन का भव्य शुभारम्भ,

एटा ! आगामी रविवार 19 जनवरी को एटा महोत्सव के सुसज्जित पंडाल में दोपहर लगभग 12 बजे प्रधानमन्त्री मत्स्य संपदा योजना के अन्तर्गत प्रस्तावित मत्स्य किसान सम्मेलन का भव्य शुभारम्भ राज्य महिला आयोग उत्तराखंड सरकार की माननीय सदस्य श्रीमती कंचन कश्यप के द्वारा किया जाऐगा, जिसमें उत्तर प्रदेश के कई जिलों के मत्स्य पालक सैकडों की संख्या में प्रतिभाग करेगें ! कार्यक्रम के संयोजक राकेश कश्यप जिलाध्यक्ष निषाद पार्टी ने आगे बताया कि मत्स्य किसान सम्मेलन के माध्यम से उत्तर प्रदेश में महामना डा. संजय कुमार निषाद कैबिनेट मंत्री मत्स्य उत्तर प्रदेश सरकार के नेत्रत्व में मत्स्य क्रांति का अलख जगाने हेतु जिले के आला अधिकारियों के साथ ही प्रखर वक्ता के तौर पर उपनिदेशक मत्स्य अलीगढ मडंल राजेन्द्र सिहं, सहायक निदेशक मत्स्य आर. के. श्रीवास्तव, उत्तराखंड के प्रख्यात कवि गोविन्द कश्यप “वीरा” , कश्यप निषाद सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजी. सुरेन्द्र कश्यप, प्रदेश सगंठन महामंत्री अखिल भारतीय सनातन परिषद राजू आर्य, निषाद पार्टी के प्रदेश सचिव रामपाल सिंह कश्यप, शिक्षाविद् स्वागत पचौरी, मानव हित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रष्णगोपाल सिहं कश्यप सहित क्षेत्रिय वक्तागंण मत्स्य पालकों को संबोधन कर प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के विषय में विस्तृत जानकारी देकर लोगों को मत्स्य पालन के रोजगार से जुडने के लिए प्रेरणा देगें ! कार्यक्रम का बेहतरीन संचालन देश के प्रख्यात नामचीन शायर कशिश एटवी द्वारा किया जाऐगा !

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks