
भारत नेपाल सीमा पर प्रतिबंधित अवैध रूप से जा रही खाद को थर्ड बटालियन एसएसबी डांगा ने पकडकर किया सीज।
लखीमपुर खीरी। 3 वी वाहिनी बटालियन एसएसबी लखीमपुर खीरी के कमांडेंट श्री देवानंद और थर्ड बटालियन एसएसबी डांगा चौकी प्रभारी रौनक त्यागी के नेतृत्व में किया गया बडा सीजर
भारत से नेपाल सीमा पर जा रहे अवैध रूप से भरा खाद का ट्रक लगभग 600 बोरी को एसएसबी डांगा चौकी के जवानों ने गस्त के समय पड़कर किया तिकुनिया कस्टम के हवाले
गिरफ्तार व्यक्तियों की जानकारी:
1. विनोद कुमार (26 वर्ष), रमुवापुर भाओतर, लखीमपुर खीरी।
2. विवेक कुमार (29 वर्ष), दीमहौरा मुदला खेरा, लखीमपुर खीरी।
3. राम भोरेसे (55 वर्ष), परागीपुरवा, निघासन, लखीमपुर खीरी।
4. प्रताप शंकर (42 वर्ष), परागीपुरवा, निघासन, लखीमपुर खीरी।
5. तुलसी राम (60 वर्ष), परागीपुरवा, निघासन, लखीमपुर खीरी।
6. प्रमोद कुमार (36 वर्ष), परागीपुरवा, निघासन, लखीमपुर खीरी।
श्री देवानंद, कमांडेंट तृतीय वाहिनी के पर्यवेक्षण में गश्ती दल की अगुवाई सहायक कमांडेंट सुश्री रौनक त्यागी ने की। जब ट्रक को रोककर दस्तावेजों की जांच की गई, तो यह पाया गया कि ट्रक का गंतव्य स्थल निघासन था, जो घटनास्थल से 40 किलोमीटर पीछे है। हालांकि, ट्रक नेपाल की ओर बढ़ रहा था। यह संदेहास्पद स्थिति पाई गई, जिसके बाद ट्रक, यूरिया और पकड़े गए व्यक्तियों को कस्टम ऑफिस, तिकोनिया के सुपुर्द कर दिया गया।
(पप्पू सिंह तिकुनिया)