
कासगंज,अन्तर्राज्यीय ,04 बाइक चोर गिरफ्तार।12 मोटरसाइकिल , एक ई-रिक्शा , एक सोलर प्लेट ,दो अवेध तमन्चे ,06 जिन्दा कारतूस बरामद।
जनपद में लगातार हो रही मोटरसाइकिलों की चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर आंचल चौहान के नेतृत्व में थाना कासगंज , सर्विलांस ,एस ओ जी की संयुक्त टीम का गठन किया गया जिसके लगातार प्रयास से कासगंज एटा रोड पर बंद पड़े ईंट भट्टा के पास से छापामार कर चार मोटरसाइकिल चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पत्रकारों को बताया कि कुलदीप सक्सेना पुत्र जितेन्द्र कुमार सक्सेना निवासी लाल पुर ,न ई बस्ती , कासगंज , प्रवीण पुत्र विनोद कुमार निवासी ग्राम नरौली , थाना व जनपद कासगंज , बब्लू पुत्र शीतल प्रसाद निवासी ग्राम नरौली , कासगंज मोटरसाइकिल की चोरी करके रामनिवास उर्फ बीटू पुत्र प्रेमपाल निवासी ग्राम नगला छिद्दू थाना व जनपद कासगंज को बेचते थे । उनके पास से पुलिस ने 12 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं जिनमें तीन मोटरसाइकिलें कासगंज क्षेत्र से और एक बुलेट मोटरसाइकिल सोनिया विहार दिल्ली से चोरी होना पाई गई है बाकी मोटरसाइकिलों की जांच तस्दीक की जा रही है ।इन लोगों से एक ई-रिक्शा , एक सोलर प्लेट ,दो अवैध तमंचे और छः जिन्दा कारतूस ,12 बोर भी बरामद किया जाना बताया जाता है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा किए गए सराहनीय कार्य के लिए उत्साह वर्धन हेतु ,25,000 रू के पुरुस्कार से पुरुस्कृत भी किया जाएगा। पुलिस टीम में थाना प्रभारी कासगंज लोकेश भाटी , प्रभारी निरीक्षक सर्विलांस सैल प्रेम पाल सिंह ,एस ओ जी प्रभारी विनय कुमार शर्मा व उनकी टीम शामिल बताए जाते हैं।